सवाई माधोपुर: जिले में 17 मार्च से शुरू होगा निर्वाचन आयोग का 'आओ बूथ चलें अभियान'
जिले में 17 मार्च से निर्वाचन आयोग का 'आओ बूथ चलें अभियान' शुरू होगा। बता दें कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग की पहल पर व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया एवं नवमतदाता पंजीकरण के लिए 17 मार्च 2024 को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा।