सवाई माधोपुर: उलियाणा गांव के धर्मराज ने राजस्थान स्टेट कंट्रोल पोल्यूशन बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के पद पर प्रदेश में किया टॉप
उलियाणा गांव के धर्मराज ने जूनियर इंजीनियर के पद पर राजस्थान में टाॅप किया है। धर्मराज मीणा को माता-पिता की मौत के बाद भी कुछ कर दिखाने के जज़्बा विषम परिस्थितियों में मेहनत करने के लिए प्रेरित करता रहा। जिसका परिणाम राजस्थान स्टेट कंट्रोल पोल्यूशन बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के पद पर राजस्थान टॉप करने के रूप में सामने आया।