सवाई माधोपुर: जिला अस्पताल में रामाश्रय जेरेट्रिक वार्ड का नगर परिषद सभापति ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सवाई माधोपुर राजस्थान सरकार के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल में 60वर्ष से अधिक उम्र वाले मरीजों के लिए बनाए गए रामाश्रय ( जेरिट्रिक वार्ड) का आज उद्घाटन नगर परिषद सभापति रमेश बैरवा ने रामाश्रय वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला अस्पताल के पीएमओ अश्वनी सक्सेना ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से भर्ती रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की भी सुविधा मिलेगी।