सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय सफाई आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहीं, सफाई कर्मचारियों की बस्ती का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रही। सर्किट हाउस पहुंचने पर सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आंजना पंवार को एसडीम अनिल चौधरी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद सफाई आयोग की उपाध्यक्ष आंजना पंवार ने स्थानीय सफाई कर्मचारियों की बस्ती का निरीक्षण किया साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए।