उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को सर्किट हाउस सवाई माधोपुर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उप मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वह भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।