भागलपुर, 25 अगस्त 2026:- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसियों एवं अधिकृत वेंडरों को लंबित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
बैठक में बैंकों को प्राप्त सभी ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर सात दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही योजना के तहत आवेदन करने वाले इच्छुक लाभार्थियों से अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने को कहा गया। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का जिला स्तर पर सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी योजना की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
#PMSuryGhar
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration