स्वच्छ गंगे, स्वच्छ भागलपुर! 🌿🧹
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, भागलपुर के तत्वावधान में आज आयोजित स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि में आनंद राम ढन ढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरा न फैलाने तथा जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ गंगे और स्वच्छ पर्यावरण की जिम्मेदारी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला गंगा समिति, भागलपुर
नमामि गंगे
#NamamiGange #DistrictGangaCommittee #Bhagalpur #SwachhGange #SwachhBharat #CleanGanga
5 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 25, 2026