मंडला: बम्हनी बंजर में जनगणना ट्रेनिंग बनी मजाक, शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे, प्रशिक्षण छोड़ होटल में दिखे
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 मंडला जिले के बम्हनी बंजर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। जहां जनगणना 2027 के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों की उदासीनता देखने को मिली। भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना का प्रथम चरण—मकान सूचीकरण—किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद बम्हनी बंजर में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।