पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के बजरंगबली मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित, फगुआ गीतों पर झूमे लोग
बजरंगबली मंदिर परिसर पोड़ैयाहाट में मंगलवार की रात्रि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पारंपरिक फगुआ गीतों पर लोग झूमते नजर आए। चंद्र ग्रहण के समाप्ति के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ढोल, झाल, करताल जैसे देसी वाद्य यंत्रों के साथ फगुआ गीत गाए गए। बजरंगबली सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।