Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

भीलवाड़ा: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर किया उग्र प्रदर्शन, 10 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Bhilwara, Bhilwara | Jul 15, 2026
भीलवाड़ा। गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालकों ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन के तहत जिले के अधिकांश निजी विद्यालय बंद रखे गए और बड़ी संख्या में संचालकों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियों के खिला

MORE NEWS

*राजस्थान में महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस: 32 हजार रुपये में नाबालिग बच्ची की खरीद-फरोख्त के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर चला पुलिस और प्रशासन का हथौड़ा*
* डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई; अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई जारी
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
जयपुर 27 जुलाई। राजस्थान सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अजमेर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर अपराधियों के खिलाफ़ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। जिले के थाना दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग मासूम बच्ची को 32 हजार रुपये में बेचने/खरीद-फरोख्त करने के गंभीर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्तियों और अतिक्रमणों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
     महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के प्रदेशव्यापी कड़े निर्देशों की पालना में यह सीधी कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी के आदेश स्पष्ट हैं कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त अपराधियों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि अपराध के जरिए बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों और अवैध निर्माणों पर भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
*अजमेर पुलिस का बड़ा एक्शन और मौके पर भारी जाब्ता*
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने प्रकरण संख्या 104/2026 के आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद उनके ठिकानों पर बुलडोजर और हथौड़े चलाने की प्रक्रिया शुरू की।
    कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस और नगर निगम/प्रशासनिक अधिकारी खुद मौजूद रहकर अवैध निर्माणों को गिराने की कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं।
*इन दो मुख्य महिला अपराधियों पर हुई कार्रवाई*
प्रकरण में शामिल दो प्रमुख महिला आरोपियों अफसाना उर्फ बिजली (36) पत्नी मोहम्मद जावेद मूल निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवासी अन्दरकोट थाना दरगाह व हाल गली नंबर 17, लोंगिया मोहल्ला थाना गंज, अजमेर और आफरीन उर्फ नूरजहां (36) पत्नी साबिर निवासी झरनेश्वर मंदिर के पास, अन्दरकोट थाना दरगाह, अजमेर के खिलाफ चल-अचल संपत्तियों की जांच कर यह सीधी कार्रवाई की जा रही है।
    पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 107 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अंतर्गत आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों, उनके बैंक खातों और अवैध कब्जों का ब्योरा जुटाया गया है। संबंधित प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों और बिना स्वीकृति बने ढांचों को नियमानुसार ध्वस्त और जब्त किया जा रहा है।
*अपराधियों को राजस्थान पुलिस का कड़ा संदेश*
अजमेर पुलिस की इस त्वरित और कठोर कार्रवाई के जरिये राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक बेहद स्पष्ट संदेश दिया है राजस्थान की धरती पर महिला या बाल अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वालों को न केवल कानून की सख्त सजा मिलेगी, बल्कि अपराध की काली कमाई से बनाए गए उनके साम्राज्य को भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

*राजस्थान में महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस: 32 हजार रुपये में नाबालिग बच्ची की खरीद-फरोख्त के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर चला पुलिस और प्रशासन का हथौड़ा* * डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई; अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई जारी *कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता* जयपुर 27 जुलाई। राजस्थान सरकार की महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अजमेर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर अपराधियों के खिलाफ़ बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। जिले के थाना दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग मासूम बच्ची को 32 हजार रुपये में बेचने/खरीद-फरोख्त करने के गंभीर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्तियों और अतिक्रमणों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के प्रदेशव्यापी कड़े निर्देशों की पालना में यह सीधी कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी के आदेश स्पष्ट हैं कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त अपराधियों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि अपराध के जरिए बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों और अवैध निर्माणों पर भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। *अजमेर पुलिस का बड़ा एक्शन और मौके पर भारी जाब्ता* अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने प्रकरण संख्या 104/2026 के आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद उनके ठिकानों पर बुलडोजर और हथौड़े चलाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस और नगर निगम/प्रशासनिक अधिकारी खुद मौजूद रहकर अवैध निर्माणों को गिराने की कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं। *इन दो मुख्य महिला अपराधियों पर हुई कार्रवाई* प्रकरण में शामिल दो प्रमुख महिला आरोपियों अफसाना उर्फ बिजली (36) पत्नी मोहम्मद जावेद मूल निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवासी अन्दरकोट थाना दरगाह व हाल गली नंबर 17, लोंगिया मोहल्ला थाना गंज, अजमेर और आफरीन उर्फ नूरजहां (36) पत्नी साबिर निवासी झरनेश्वर मंदिर के पास, अन्दरकोट थाना दरगाह, अजमेर के खिलाफ चल-अचल संपत्तियों की जांच कर यह सीधी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 107 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अंतर्गत आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों, उनके बैंक खातों और अवैध कब्जों का ब्योरा जुटाया गया है। संबंधित प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों और बिना स्वीकृति बने ढांचों को नियमानुसार ध्वस्त और जब्त किया जा रहा है। *अपराधियों को राजस्थान पुलिस का कड़ा संदेश* अजमेर पुलिस की इस त्वरित और कठोर कार्रवाई के जरिये राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक बेहद स्पष्ट संदेश दिया है राजस्थान की धरती पर महिला या बाल अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वालों को न केवल कानून की सख्त सजा मिलेगी, बल्कि अपराध की काली कमाई से बनाए गए उनके साम्राज्य को भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026

*छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में निकला ऐतिहासिक मशाल जुलूस, गूंजी न्याय और शिक्षा सुधार की मांग*

*पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के आह्वान पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार का प्रदर्शन, हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर निकले सैकड़ों कार्यकर्ता*

*मोमबत्तियां जलाकर मौन रख दिवंगत NEET विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान के साथ हुआ जुलूस का समापन*

निम्बाहेड़ा, 26 जुलाई। (ज़ाकिर हुसैन)

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज अभियान" के तहत तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में शनिवार सायंकाल निम्बाहेड़ा नगर में कांग्रेस परिवार द्वारा एक विशाल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाला गया। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मशाल जुलूस का नेतृत्व छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान विक्रम आंजना ने किया।

मशाल जुलूस का शुभारंभ पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुआ। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, छात्र-युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा एवं प्रज्ज्वलित मशाल लेकर अनुशासित कतारों में नगर के प्रमुख मार्गों जैसे डाक बंगला रोड, नवाबगंज, रामद्वारा, मोती बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा, कैंची चौराहा, परशुराम सर्किल, मंडी चौराहा, गर्ल्स स्कूल, बापू बस्ती, विवेकानंद सर्किल से होते हुए कल्याण चौक पहुंचे। पूरे मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गूंजते रहे तथा छात्र हित, शिक्षा में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में जोशीले नारे लगाए गए। मशालों की रोशनी और तिरंगों की शान से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरण की भावना से सराबोर दिखाई दिया।

कल्याण चौक पर आयोजित सभा में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के संदेश पढ़कर सुनाया गया जिसमें उन्होंने कहां की देश का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। विद्यार्थियों को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दिल्ली में लगभग 36 दिनों तक चले आंदोलन का अंत तब ही हुआ जब केंद्र सरकार को अपना घमंड छोड़ते हुए शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने एवं शिक्षा का राजनीतिकरण करने वाले प्रमुख चेहरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटाना पड़ा जो लोकतंत्र सहित युवा शक्ति की जीत है। आंजना ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी की नीतियां सार्थक है जहां अहिंसा के दम पर घमंडी एवं शक्तिशाली सरकार को हराया जा सकता है जिसे देश के युवाओं ने सिद्ध किया, क्योंकि जब दिल्ली में 20 जुलाई को भाजपा सरकार ने युवाओं पर लाठी चार्ज किया तो यह भ्रम फैलाया गया कि अब यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा परंतु उस दमनकारी कार्यवाही के बाद तो देश के युवाओं में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ और हर तहसील, कस्बे में युवाओं ने अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसमें हमारे निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी के युवा भी प्रमुख रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर जमीन पर शानदार तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध किया जिसका परिणाम आज देश के सामने है।

अन्य वक्ताओं ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सभा में वक्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक एवं छात्र को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार प्राप्त है। छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई एवं व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई। साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े प्रकरणों में निष्पक्ष जांच तथा प्रभावित विद्यार्थियों और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान NEET पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित एवं जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। मशाल जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने छात्र हितों एवं शिक्षा में पारदर्शिता के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि "युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। शिक्षा, सम्मान और न्याय प्रत्येक छात्र का अधिकार है।" पूरे आयोजन में अनुशासन, एकजुटता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम की तैयारी में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता, कांग्रेसजन, नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

*छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में निकला ऐतिहासिक मशाल जुलूस, गूंजी न्याय और शिक्षा सुधार की मांग* *पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के आह्वान पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार का प्रदर्शन, हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर निकले सैकड़ों कार्यकर्ता* *मोमबत्तियां जलाकर मौन रख दिवंगत NEET विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान के साथ हुआ जुलूस का समापन* निम्बाहेड़ा, 26 जुलाई। (ज़ाकिर हुसैन) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज अभियान" के तहत तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में शनिवार सायंकाल निम्बाहेड़ा नगर में कांग्रेस परिवार द्वारा एक विशाल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाला गया। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मशाल जुलूस का नेतृत्व छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान विक्रम आंजना ने किया। मशाल जुलूस का शुभारंभ पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुआ। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, छात्र-युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा एवं प्रज्ज्वलित मशाल लेकर अनुशासित कतारों में नगर के प्रमुख मार्गों जैसे डाक बंगला रोड, नवाबगंज, रामद्वारा, मोती बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा, कैंची चौराहा, परशुराम सर्किल, मंडी चौराहा, गर्ल्स स्कूल, बापू बस्ती, विवेकानंद सर्किल से होते हुए कल्याण चौक पहुंचे। पूरे मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गूंजते रहे तथा छात्र हित, शिक्षा में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में जोशीले नारे लगाए गए। मशालों की रोशनी और तिरंगों की शान से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरण की भावना से सराबोर दिखाई दिया। कल्याण चौक पर आयोजित सभा में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के संदेश पढ़कर सुनाया गया जिसमें उन्होंने कहां की देश का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। विद्यार्थियों को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दिल्ली में लगभग 36 दिनों तक चले आंदोलन का अंत तब ही हुआ जब केंद्र सरकार को अपना घमंड छोड़ते हुए शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने एवं शिक्षा का राजनीतिकरण करने वाले प्रमुख चेहरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटाना पड़ा जो लोकतंत्र सहित युवा शक्ति की जीत है। आंजना ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी की नीतियां सार्थक है जहां अहिंसा के दम पर घमंडी एवं शक्तिशाली सरकार को हराया जा सकता है जिसे देश के युवाओं ने सिद्ध किया, क्योंकि जब दिल्ली में 20 जुलाई को भाजपा सरकार ने युवाओं पर लाठी चार्ज किया तो यह भ्रम फैलाया गया कि अब यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा परंतु उस दमनकारी कार्यवाही के बाद तो देश के युवाओं में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ और हर तहसील, कस्बे में युवाओं ने अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसमें हमारे निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी के युवा भी प्रमुख रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर जमीन पर शानदार तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध किया जिसका परिणाम आज देश के सामने है। अन्य वक्ताओं ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सभा में वक्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक एवं छात्र को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार प्राप्त है। छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई एवं व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई। साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े प्रकरणों में निष्पक्ष जांच तथा प्रभावित विद्यार्थियों और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान NEET पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित एवं जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। मशाल जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने छात्र हितों एवं शिक्षा में पारदर्शिता के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि "युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। शिक्षा, सम्मान और न्याय प्रत्येक छात्र का अधिकार है।" पूरे आयोजन में अनुशासन, एकजुटता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम की तैयारी में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता, कांग्रेसजन, नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026

ध्रुव चरित्र से मिला मातृआज्ञा पालन का संदेश,नंदोत्सव में भक्तिभाव से झूमे श्रद्धालु।

भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चंद्र डाड)                            श्रीमुनिकुलब्रह्मचर्याश्रम वे. सं. बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य, ध्रुव चरित्र एवं नंदोत्सव का प्रसंग अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा स्थल पर जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, संपूर्ण वातावरण "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के मंगलमय जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता ने ध्रुव महाराज के प्रेरणादायक चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जिस पुत्र ने अपनी माता की आज्ञा का पालन किया, उसी ध्रुव को भगवान का साक्षात् दर्शन प्राप्त हुआ। माता के संस्कार, आज्ञापालन, दृढ़ संकल्प और अटूट भक्ति ही मनुष्य को ईश्वर तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यदि संतान अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के बताए मार्ग पर चले तो उसके जीवन में सफलता और भगवान की कृपा दोनों सहज प्राप्त हो जाती हैं।
इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन प्रसंग सुनाया गया। कथा में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश तथा भक्तों की रक्षा के लिए हुआ। उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग मानव समाज को प्रेम, करुणा, सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथा के उपरांत नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन, मंगलगीत, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच श्रद्धालु आनंद में झूम उठे। "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष से संपूर्ण गुरुकुल परिसर कृष्णमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य एवं संकीर्तन किया।
कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित हुए और भगवान श्रीकृष्ण तथा ध्रुव महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ध्रुव चरित्र से मिला मातृआज्ञा पालन का संदेश,नंदोत्सव में भक्तिभाव से झूमे श्रद्धालु। भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चंद्र डाड) श्रीमुनिकुलब्रह्मचर्याश्रम वे. सं. बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य, ध्रुव चरित्र एवं नंदोत्सव का प्रसंग अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा स्थल पर जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, संपूर्ण वातावरण "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के मंगलमय जयघोष से गुंजायमान हो उठा। व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता ने ध्रुव महाराज के प्रेरणादायक चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जिस पुत्र ने अपनी माता की आज्ञा का पालन किया, उसी ध्रुव को भगवान का साक्षात् दर्शन प्राप्त हुआ। माता के संस्कार, आज्ञापालन, दृढ़ संकल्प और अटूट भक्ति ही मनुष्य को ईश्वर तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यदि संतान अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के बताए मार्ग पर चले तो उसके जीवन में सफलता और भगवान की कृपा दोनों सहज प्राप्त हो जाती हैं। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन प्रसंग सुनाया गया। कथा में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश तथा भक्तों की रक्षा के लिए हुआ। उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग मानव समाज को प्रेम, करुणा, सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के उपरांत नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन, मंगलगीत, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच श्रद्धालु आनंद में झूम उठे। "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष से संपूर्ण गुरुकुल परिसर कृष्णमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य एवं संकीर्तन किया। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित हुए और भगवान श्रीकृष्ण तथा ध्रुव महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026

प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में छात्र संसद चुनाव सम्पन्न, कपिल तेली बने प्रधानमंत्री* 

मांडल /भीलवाड़ा :बृजमोहन सुवालका
*मांडल तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में  सोमवार को छात्र संसद की कार्यकारिणी का चुनाव प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत एवं निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक के निर्देशन तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l  विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर कपिल तेली, खेल मंत्री राजपाल सिंह, वन और पर्यावरण मंत्री दिलखुश बलाई, शिक्षा मंत्री सुजल पारीक , जल मंत्री विशाल सुथार, रक्षा एवं अनुशासन मंत्री सुनील जाट, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रेया तोलंबिया , सांस्कृतिक मंत्री दिव्या वैष्णव , कानून मंत्री चंदा तेली , स्वास्थ्य एवं, स्वच्छता मंत्री सांवरमल गाडरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रकाश गाडरी, व्यवस्था मंत्री कन्हैयालाल दरोगा एवं खाद्य मंत्री रोशन बैरवा निर्वाचित हुए* ।
*चुनाव प्रक्रिया के समापन पर निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और अपने कर्तव्यों निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया l इस अवसर पर राधेश्याम मीणा ,सुनाली सिंघल, राजेंद्र कुमार कुमावत, लक्ष्मी कुमारी खटीक, मंजू बंसल, ईश्वर सिंह चौधरी, रजनी मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l*

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में छात्र संसद चुनाव सम्पन्न, कपिल तेली बने प्रधानमंत्री* मांडल /भीलवाड़ा :बृजमोहन सुवालका *मांडल तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में सोमवार को छात्र संसद की कार्यकारिणी का चुनाव प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत एवं निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक के निर्देशन तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर कपिल तेली, खेल मंत्री राजपाल सिंह, वन और पर्यावरण मंत्री दिलखुश बलाई, शिक्षा मंत्री सुजल पारीक , जल मंत्री विशाल सुथार, रक्षा एवं अनुशासन मंत्री सुनील जाट, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रेया तोलंबिया , सांस्कृतिक मंत्री दिव्या वैष्णव , कानून मंत्री चंदा तेली , स्वास्थ्य एवं, स्वच्छता मंत्री सांवरमल गाडरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रकाश गाडरी, व्यवस्था मंत्री कन्हैयालाल दरोगा एवं खाद्य मंत्री रोशन बैरवा निर्वाचित हुए* । *चुनाव प्रक्रिया के समापन पर निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और अपने कर्तव्यों निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया l इस अवसर पर राधेश्याम मीणा ,सुनाली सिंघल, राजेंद्र कुमार कुमावत, लक्ष्मी कुमारी खटीक, मंजू बंसल, ईश्वर सिंह चौधरी, रजनी मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l*

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026