*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में छात्र संसद चुनाव सम्पन्न, कपिल तेली बने प्रधानमंत्री*
मांडल /भीलवाड़ा :बृजमोहन सुवालका
*मांडल तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास में सोमवार को छात्र संसद की कार्यकारिणी का चुनाव प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत एवं निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक के निर्देशन तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर कपिल तेली, खेल मंत्री राजपाल सिंह, वन और पर्यावरण मंत्री दिलखुश बलाई, शिक्षा मंत्री सुजल पारीक , जल मंत्री विशाल सुथार, रक्षा एवं अनुशासन मंत्री सुनील जाट, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रेया तोलंबिया , सांस्कृतिक मंत्री दिव्या वैष्णव , कानून मंत्री चंदा तेली , स्वास्थ्य एवं, स्वच्छता मंत्री सांवरमल गाडरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रकाश गाडरी, व्यवस्था मंत्री कन्हैयालाल दरोगा एवं खाद्य मंत्री रोशन बैरवा निर्वाचित हुए* ।
*चुनाव प्रक्रिया के समापन पर निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र पारीक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और अपने कर्तव्यों निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया l इस अवसर पर राधेश्याम मीणा ,सुनाली सिंघल, राजेंद्र कुमार कुमावत, लक्ष्मी कुमारी खटीक, मंजू बंसल, ईश्वर सिंह चौधरी, रजनी मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l*