खजनी: उरुआ क्षेत्र के किशनपुर गांव के निवासी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किया मुकदमा दर्ज
पीड़ित रेहाना बेगम तथा उनके पुत्र शाहनवाज खान ने बताया कि डोमिनगढ़ में मकान दिलाने के नाम पर पूर्व में उरुवा क्षेत्र के किशुनपुर तथा वर्तमान में तिवारीपुर क्षेत्र के बहरामपुर जफर कॉलोनी निवासी केसरजहां, समसुद्दीन, नूर मुहम्मद तथा गुलाम असरफ के खाते में पैसा देने के बाद भी मकान देने में हीला हवाली तथा पैसा देने में भी आनाकानी करने लगे।