खजनी: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहारी गांव में दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से मकान जमींदोज, खूंटे से बंधी गाय की हुई मौत
खजनी क्षेत्र के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहारी गांव के रहने वाले रिखई पाल के पुत्र केशवनाथ पाल का पुराना मकान दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में गिरकर जमींदोज हो गया। अचानक हुए हादसे में मकान के एक हिस्से में खूंटे से बंधी उनकी कीमती दुधारू गाय भी मलवे में दब गई। गांव के लोगों को बुलाकर किसी तरह से मलवा हटाया गया किन्तु तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।