खजनी: खजनी थाने पर एसडीएम खजनी की अध्यक्षता में नवरात्र दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर हुई बैठक
एसडीएम खजनी कुँवर सचिन सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहार नवरात्र दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक थाना खजनी परिसर में आयोजित की गई। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना प्रभारी खजनी सदानंद सिन्हा ने खजनी थाना क्षेत्र के मूर्ति पूजा पंडाल के आयोजकों डीजे संचालकों,तमाम संभ्रांत व्यक्तियों शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया।