खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र के रापतपुर गाँव में घर के ऊपर बरगद का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति और दो बकरियों की दबने से हुई मौत
बेलघाट थाना क्षेत्र के रापतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट के आसपास रापतपुर चौराहे से दक्षिण में स्थित करीब 100 साल पुराना बरगद का पेड़ एक घर के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से घर के अंदर सो रहे गांव के स्व रघुपति धारीकर के 40 वर्षीय पुत्र खुजन की दर्दनाक मौत हो गई।