गुमला: रिवाल्वर छीनने के दौरान चली गोली, युवक के सीने में लगी, गंभीर हालत में रांची रेफर
Gumla, Gumla | Sep 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के उर्मी बाइपास के समीप बुधवार की देर रात गोली लगने से टोटो निवासी शहनवाज आलम उर्फ मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद उनके दोस्तों ने आनन-फानन में उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। हालांकि स्वजन उसे रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराए।