छोटी सादड़ी में पंचायती राज चुनाव का बिगुल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन; एकजुटता का दिया संदेश
छोटी सादड़ी। पंचायती राज चुनावों को लेकर छोटी सादड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में भंवर माता रोड स्थित हरिश आंजना महाविद्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस दौरान भाजपा शासन में ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, पूर्व उपप्रधान महबूब पठान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#congress #pratapgad #rajasthannews #politics #cut2cutlive