राजभोई समाज की नई कार्यकारिणी गठित, भावेश भोई बने अध्यक्ष
डूंगरपुर। राजभोई समाज डूंगरपुर की बैठक रविवार को भोई समाज के नोहरे में आयोजित हुई। बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भावेश भोई को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि मनोज भोई को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेश भोई को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य समाजजनों को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भावेश भोई ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
#bhoisamaj #rajbhoisamaj #dungarpur #dungarpurnews #cut2cutlive