विदिशा नगर: मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रशासन की टीम ने वैष्णव किराना स्टोर सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले के आम नागरिकों की सेहत को ध्यानगत रखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान तहत जिले में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में खाद्य औषधि प्रशासन के द्वारा विदिशा जिले में खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल के कार्यों का संपादन किया जा रहा है।