राजपुर: राजपुर के मां माया मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, खीर के भोग से नौ दिनों तक गूंजेगी भक्ति
बलरामपुर जिले के राजपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां माया मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राजपुर क