खड़गपुर: नंदलाल बसु चौक के समीप मेडिकल दुकान से दवा खरीदने आए व्यक्ति से उचक्के ने ₹21500 चुराए, CCTV में कैद
शुक्रवार को 11:55 पूर्वाहन में नगर के नंदलाल बसु चौक के समीप अज्ञात उचक्के ने बैंक से रुपए निकालकर हाट में सामान खरीद रहे एक व्यक्ति का झोला लेकर कर भाग निकला .जानकारी के अनुसार प्रखंड के प्रसन्नडो दक्षिण टोला निवासी सदन प्रसाद सिंह (भगत जी) एक बैंक से 21 हजार 5 सौ रूपये निकाल कर थैला में रख कर हाट के नजदीक प्रशांत मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद रहे थे .