सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप कुएं में मिला मजदूर का शव, मचा कोहराम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक मजदूर का शव कुएं में मिलने सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पारसपुर उर्फ भगदेवरा निवासी 40 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह 2 जुलाई को मजदूरी के लिए घर से निकला था और तब से लापता था।परिजनों का आरोप है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उनके परिवार के मुखिया की जान नहीं बच सकी।