फरसगांव: NH-30 चिचाड़ी पुल के पास ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
NH30 चिचाड़ी पुल के पास रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई।दुर्घटना में बाइक सवार युवक ग्राम लभा निवासी महेंद्र मरकाम की मौत की मौत हो गई और धर्मराज शोरी गम्भीर रूप से घायल हो गया है।घायल को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। मृतक महेंद्र मरकाम की दो सप्ताह बाद 7 मई को शादी होनी थी।फरसगांव पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है