नौगढ़: तेंदुआ समिति के पास बाइक और साइकिल की टक्कर, बीडीसी घायल
नौगढ़ तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे तेंदुआ समिति के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में करीब 60 वर्षीय बाइक सवार बीडीसी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नौगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर अजीत ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। हादसे में साइकिल सवार को भी हल्की चोटें आई हैं।