➡️ #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान के तहत आमला में जनविश्वास शिविर आयोजित, विभिन्न समस्याओं का मौके पर किया निराकरण
➡️ विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को आमला में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्री गणेश जायसवाल,एसडीएम आमला सुश्री कामिनी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में आमला विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से प्राप्त जनसमस्याओं एवं शिकायतों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित विभागों को शेष समस्याओं का समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में आवेदक धूमना बगाहे के विद्युत कनेक्शन संबंधी आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। वहीं आवेदक घनश्याम सोनी, गीता सोनी सहित अन्य आवेदकों की नल कनेक्शन संबंधी समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए।
ग्राम परसोडा में मध्यान्ह भोजन के मानदेय का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुतरखेड़ी के हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की कमी की समस्या पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को रोस्टर के अनुरूप शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार ग्राम लादी में नेटवर्क की समस्या का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के लिए बीएसएनएल को निर्देशित किया गया। ग्राम लादी में पट्टे से संबंधित समस्या के समाधान के भी निर्देश दिए गए। ग्राम जीराढाना एवं छिपाण्या में नल-जल योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया। वहीं मोरखा नदी में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी निकालने की शिकायत पर एसडीएम एवं पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बाबरडोह में नल-जल योजना से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026