➡️ एमएसएमई विभाग के सचिव जॉन किंग्सले एवं श्रम विभाग के सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने किया कड़ई वुडन क्लस्टर का निरीक्षण
➡️ क्लस्टर में सुविधाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, फर्नीचर उद्योग स्थापित करने स्थानीय उद्यमियों से किया संवाद
निर्माणाधीन कड़ई वुडन क्लस्टर का शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव श्री जॉन किंग्सले एवं श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेन्द्रन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लस्टर में विकसित की जा रही अधोसंरचना एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों ने क्लस्टर में प्रस्तावित सभी आवश्यक सुविधाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर में उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि स्थानीय उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
इस दौरान सचिव द्वय ने स्थानीय उद्यमियों से संवाद भी किया। उन्होंने विशेष रूप से फर्नीचर निर्माण से संबंधित उद्योगों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की तथा उद्यमियों से उनके सुझाव एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री कैलाश मानेकर, सहायक संचालक श्री धीरज मंडलेकर, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री बृजाशीष पांडेय सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul