➡️ जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
➡️ किसानों को नरवाई प्रबंधन एवं सूखा प्रबंधन की दी जानकारी
जिले में नरवाई जलाने की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में किसानों को फसल कटाई के बाद नरवाई नहीं जलाने तथा नरवाई प्रबंधन के माध्यम से खेतों की मिट्टी की नमी संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
मुलताई विकासखंड की ग्राम पंचायत करपा एवं देवरी में विशेष ग्राम सभा में सरपंच, पंचायत सचिव, ग्रामीण किसान एवं स्वसहायता समुह की महिलाएं उपस्थित रही। ग्राम सभा में फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने से रोकथाम के लिए कृषकों को समझाइश दी गई। साथ ही सूखा प्रबंधन के तहत कम अवधि एवं कम पानी में तैयार होने वाली किस्मों का चयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसल विविधीकरण एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।
इसी प्रकार आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत हसलपुर में विशेष ग्राम सभा में फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने से रोकथाम के लिए कृषकों को समझाइश दी गई। साथ ही सूखा प्रबंधन के तहत कम अवधि व कम पानी वाली किस्मों का चयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।
शाहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खापा विकासखंड शाहपुर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें नरवाई प्रबंधन से नमी संरक्षण कर कम पानी वाली फसल एवं किस्मों की बुवाई कृषि विभाग की निम्न योजना के बारे जानकारी साझा की।
भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत रॉक्सी विकास खंड भैंसदेही में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने से रोकथाम के लिए कृषकों को समझाइश, सूखा प्रबंधन के तहत कम अवधि व कम पानी वाली किस्मों का चयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई ।
इसके अलावा बैतूल विकासखंड कक ग्राम पंचायत थावडी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने से रोकथाम के लिए कृषकों को समझाइश दी गई। साथ ही सूखा प्रबंधन के तहत कम अवधि एवं कम पानी में तैयार होने वाली किस्मों का चयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ,फसल विविधीकरण एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।
आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत अंधारियां में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने से रोकथाम हेतु कृषकों को समझाइश, सूखा प्रबंधन के तहत कम अवधि व कम पानी वाली किस्मों का चयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026