Public App Logo
Profile Picture

Manoj Deshmukh

@indianewsbtl
611Followers
2Following
// प्रेस नोट //
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
दिनांक : 28.09.2026

🔹 *शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार* 

🔹 जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

🔹इसी क्रम में थाना शाहपुर क्षेत्र में महिला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 

दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी शोभाराम यादव द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा लगातार उसका पीछा कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था।

🔹शिकायत की जांच एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी शोभाराम यादव का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 78, 351(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹*आरोपी गिरफ्तार* 

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी शोभाराम यादव पिता खुशीलाल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी खापा, थाना शाहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, महिला आरक्षक सविता एवं आरक्षक आदेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी घटना की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैतूल के विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में  "आत्मबोध से विश्वबोध" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमे जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एक जगह एकत्रित कर साहित्य परिषद द्वारा केंद्रीय मंत्री के हाथो उनका सम्मान कराया गया।केन्द्रीय मन्त्री दुर्गादास उइके के साथ सहभागिता कर अपने विचार रखे । इस अवसर पर साहित्य परिषद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, प्रबुद्धजनों से संवाद में भारतीय से भारतीय संस्कृति के सर्व समावेशी चिन्तन पर अपनी बात कही ।आत्मबोध से विश्वबोध' वह चेतना यात्रा है जो मनुष्य को अपने भीतर के अहम से निकालकर संपूर्ण ब्रह्मांड के 'वयं' और चराचर जगत से जोड़ती है । आत्म बोध हमें अपने जीवन के उद्देश्य एवं कर्तव्य का स्पष्ट बोध कराता है । भारत का गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के स्मरण से हमारा आत्मगौरव बढ़ता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा साथियों, मनुष्य के जीवन में परिवर्तन की शुरुआत बाहर से नहीं, अपने भीतर से होती है। इसी भाव के साथ “आत्म संवाद” से “आत्म अनुभूति”, “आत्म समीक्षा” और “आत्म बोध” तक की क्रमिक यात्रा पर अपने विचार साझा किए। आत्म संवाद हमें स्वयं से प्रश्न करना सिखाता है,आत्म अनुभूति हमें उन भावों को अनुभव करना सिखाती है, आत्म समीक्षा हमें अपनी कमियों को पहचानकर सुधारने की प्रेरणा देती है, और आत्म बोध हमें अपने जीवन के उद्देश्य एवं कर्तव्य का स्पष्ट बोध कराता है।
जब व्यक्ति स्वयं को जानता है, तब वह परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण मानवता के प्रति अपने दायित्व को भी बेहतर ढंग से समझ पाता है। आत्मबोध से विश्व बोध की यह यात्रा वास्तव में “मैं” से “हम” और “स्व” से “सर्व” की यात्रा है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री पद्मश्री मोहन नागर जी, साहित्य परिषद के अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख श्री डॉ प्रवीण गुगनानी जी, सुनील पांसे जी, दीपक कपूर जी, मालवीय जी के साथ ही वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
Video 2
प्रेस नोट
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल
दिनांक – 28 सितंबर 2026

🔹 *भैंसदेही पुलिस ने खोला वाहन चोर गिरोह का राज, 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद* 

🔹 *₹15 लाख के वाहन जब्त, एक शातिर चोर गिरफ्तार; दो फरार आरोपियों की तलाश जारी* 

🔹बैतूल। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत करीब ₹15 लाख, बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 🔹*घटना का विवरण* 

दिनांक 24 सितंबर 2026 को फरियादी पंकज बछले, निवासी ग्राम उदामा, की होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP48MZ4812 ग्राम कोथलकुंड से चोरी हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 325/26, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹*पुलिस कार्रवाई* 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राधेश्याम उर्फ राधे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 21 नग मोटरसाइकिलें, कुल अनुमानित कीमत ₹15,00,000/- बरामद की गई हैं।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 

राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे, उम्र 21 वर्ष, जाति किराड़, निवासी ग्राम सातनेर, थाना आठनेर, जिला बैतूल।

🔹*फरार आरोपी* 

प्रकरण में शामिल दो अन्य सह-आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों से भी अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं बरामदगी की संभावना है।

 🔹*जप्त मशरूका* 

21 नग चोरी की मोटरसाइकिलें — अनुमानित कीमत ₹15,00,000/-

🔹 *सराहनीय भूमिका* 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, विवेचक सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक (490) नारायण, आरक्षक (262) तनवीर, आरक्षक (683) नरेन्द्र, आरक्षक (600) सोनू, आरक्षक (494) सुनील तथा नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश एवं सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा वाहन खड़ा करते समय हमेशा लॉक का उपयोग करें। वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी के वाहन की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

🔹साथ ही वाहन खरीदते समय वाहन के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन एवं स्वामित्व संबंधी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें। पुलिस द्वारा वाहन चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों का सहयोग अपराध नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी में महत्वपूर्ण है।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

वन अधिकार पट्टों, जिला टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित 

बैतूल, 28 सितंबर 2026/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में सोमवार को वन अधिकार पट्टों, जिला टास्क फोर्स समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम के प्रकरणों, वन भूमि पर अतिक्रमण, अवैध खनन एवं परिवहन तथा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
      कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त दावों के परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जानकारी ली।
    जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने सारणी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कालीमाई सहित अन्य क्षेत्रों में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण के प्रकरणों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने शाहपुर एवं भौंरा परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसडीएम शाहपुर को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने धारा 5 से 19 के तहत की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।
     कलेक्टर ने जिले में अवैध खनन, उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा बिना नंबर प्लेट संचालित डंपरों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश के निर्देश

एनसीओआरडी की बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने को कहा। 

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरण एवं व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्री नवीन गर्ग, डीएफओ श्री अरिहंत कोचर, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
// प्रेस नोट //
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल 
दिनांक – 28.09.2026

🔹*पीछे से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह का खुलासा* 

 🔹*तीन बाल अपचारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के मोती एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद* 

🔹 *थाना सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई* 

दिनांक 21.09.2026 को फरियादिया सुमन पंडाग्रे, उम्र 52 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी, पाथाखेड़ा द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह एबी टाइप ऑफिसर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13 से काम करके पैदल घर जा रही थीं। शिव मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से स्कूटी पर आए तीन लड़कों ने उनके गले में पहने मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र एवं उसमें लगे सोने के मोती छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

🔹रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 335/26, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं विवेचनात्मक साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई।

🔹विवेचना के दौरान तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि नीलम बिन्दवारी द्वारा उन्हें चोरी/लूट के लिए उकसाने की बात सामने आई। बाल अपचारियों ने दिनांक 21.09.2026 को एबी टाइप कॉलोनी सारणी में महिला के गले से मंगलसूत्र एवं सोने के मोती झपटने तथा लूटा गया सामान नीलम बिन्दवारी को देने की जानकारी दी।

🔹विवेचना में यह भी सामने आया कि लूटा गया मंगलसूत्र एवं मोती आगे वैष्णवी एवं एक बाल अपचारी के माध्यम से आलोक सिखदार को लगभग 15,000 रुपये में बेचे गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.09.2026 को तीन बाल अपचारियों सहित नीलम बिन्दवारी, वैष्णवी एवं आलोक सिखदार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 95, 317(2), 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 

1. आलोक पिता स्व. श्यामू सिखदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी कालीमाई मेन रोड, शोभापुर, थाना सारणी।
2. वैष्णवी पिता शोकेश मंडल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला, कालीमाई पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
3. नीलम पति सुमित बिन्दवारी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बाजार मोहल्ला, कालीमाई पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
4. तीन बाल अपचारी।

🔹 *जप्त सामग्री* 

1. मंगलसूत्र एवं 04 सोने के मोती, कीमत लगभग 40,000 रुपये।
2. एक कान की बाली, कीमत लगभग 600 रुपये।
3. घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक MP-48-N-9369।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 

थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, श्रीराम उईके तथा आरक्षक रवि मोहन, राकेश करपे, सुभाष मंडलोई, मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे, मोनू उईके, वर्षा नागले एवं लक्ष्मी कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि राह चलते महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली झपटमारी जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं और किसी भी घटना को छिपाने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Video 6
एकात्म मानव दर्शन में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की अवधारणा : श्री   नागर
---
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विकासखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
---
बैतूल 27 सितंबर 2026/पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड स्तरीय कार्यशाला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों और एकात्म मानव दर्शन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि यह दर्शन व्यक्ति को केवल आर्थिक इकाई के रूप में नहीं देखता, बल्कि उसके शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र विकास की बात करता है।
       उपाध्यक्ष श्री नागर ने साम्यवाद, पूंजीवाद और भारतीय दर्शन का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विभिन्न विचारधाराओं ने मानव जीवन और समाज की व्यवस्था को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझाया है। भारतीय दर्शन की विशेषता यह है कि वह व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण सृष्टि के कल्याण को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मानता है।
       उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन में विकास का अर्थ केवल आर्थिक उन्नति नहीं है। विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, मानवीय संवेदनाएं और अंतिम व्यक्ति का कल्याण भी शामिल हो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का विचार इसी व्यापक दृष्टि को सामने रखता है।
      युवाओं का आह्वान करते हुए मोहन नागर जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचार केवल पुस्तकों और भाषणों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। युवा स्वयं इन विचारों को पढ़ें, समझें और गांव-गांव, घर-घर तथा जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और विचार शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा को और मजबूत किया जा सकता है।
       उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन भारत की अपनी जीवन-दृष्टि है, जो व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच संतुलन एवं समन्वय स्थापित करने का मार्ग दिखाती है। पंडित दीनदयाल जी के विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
      कार्यक्रम में जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत, सभी परामर्शदाता, नवांकुर समितियों के प्रमुख, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
      जिला समन्वयक संतोष राजपूत ने बताया कि कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  उपाध्यक्ष श्री नागर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत एक आँवले के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार का राजू आठनेरे जी ने किया।
  000
"यह कहने को थार पता नहीं किसकी टक्कर से हो गई बेकार "कमेंट करके बताओ कौन बच्चा जिंदा इटारसी रोड वाइन शॉप की घटना.
<nis:link nis:type=tag nis:id=accdent nis:value=accdent nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betulcity nis:value=betulcity nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=thar4x4 nis:value=thar4x4 nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल
दिनांक 27 सितंबर 2026

🔹 *मुर्तिजापुर रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में सकुशल दस्तयाब* 

🔹 *तकनीकी सूचना एवं आरपीएफ के समन्वय से कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई* 

🔹बैतूल जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक- बालिकाओं की तलाश एवं सकुशल दस्तयाबी के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 *घटना का विवरण* 

दिनांक 26.09.2026 को चौकी सोनाघाटी, थाना कोतवाली क्षेत्र से दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 807/2026 एवं 808/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिकाओं की तलाश प्रारंभ की गई।

 🔹*त्वरित कार्रवाई* 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया एवं चौकी प्रभारी सोनाघाटी चित्रा कुमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सूचना के आधार पर बालिकाओं की तलाश की गई। इस दौरान रेलवे पुलिस/आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी साझा की गई।

🔹पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों नाबालिग बालिकाओं को मुर्तिजापुर रेलवे स्टेशन से 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली एवं चौकी सोनाघाटी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई नाबालिग बालक अथवा बालिका बिना बताए घर से चला जाता है, तो उसकी तलाश में समय व्यर्थ न करें और तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तकनीकी माध्यमों के साथ रेलवे पुलिस, बस स्टैंड एवं अन्य संबंधित इकाइयों से समन्वय स्थापित कर तलाश एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔹परिजन बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा बच्चों को किसी भी परिस्थिति में अकेले या बिना जानकारी दिए घर से बाहर जाने से बचने के लिए जागरूक करें।
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
Video 11
आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके
---
सेवा संकल्प अभियान के तहत "आंगन सेवा मिलन" का शुभारंभ
---
अतिथियों ने सराहनीय कार्यों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को किया सम्मानित
---
परिसर में किया पौधरोपण
---
जिले में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आंगन सेवा मिलन होगा आयोजित
---
बैतूल:--सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 26 सितंबर से "आंगन सेवा मिलन" कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम विवेकानंद वार्ड ग्रीन सिटी के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई  बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, विकास वार्ड पार्षद श्री आनंद प्रजापति, श्री विकास मिश्रा, श्रीमती रश्मि साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। 

---उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सम्मानित---
      आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभान्वित हितग्राही श्रीमती आरती पवार ने योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
       आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन सेवा मिलन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में राष्ट्र के नौनिहाल बच्चों का शिक्षण, लालन-पालन एवं सर्वांगीण विकास किया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर पहुंचकर कुपोषण, एनीमिया, सिकल सेल, टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने और जरूरतमंदों को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
       जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की जा रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से राष्ट्र निर्माण में पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया।
       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने के उद्देश्य से आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
        कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश कुमार वर्मा, सहायक संचालक श्री विवेक उईके सहित लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहे।
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
*जनता को संदेश*
         *लोकप्रिय लाडले विधायक आदरणीय चंद्रशेखर देशमुख जी ने अपने क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की जानकारी दी इन विकास कार्यों में विपक्षी पार्टियां अपनी रोटी सेकने से नहीं चूकते,इन्हें विकास से कोई मतलब नहीं,सिर्फ और सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम करते हैं, आज कुछ लोग इनके बहकावे में आकर विधायक जी के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक माहौल बनाने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हैं,जबकि क्षेत्र के विकास में सदैव तत्पर रहने वाले विधायक जी द्वारा प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से संपन्न करने का काम किया जा रहा है,इसी एक कड़ी में ग्राम पोहर की सड़क भी स्वीकृत है,आने वाले वित्तीय बजट सत्र में इसकी भी बनाने की घोषणा हो जाएगी स्वीकृत सड़क होने के बावजूद कुछ कांग्रेसी नेता गांव की भोली भाली जनता को बरगला कर विकास कार्यों को नकारते हुए गलत संदेश देना चाहते हैं,इसका क्षेत्र की जनता के द्वारा भरपूर विरोध होना चाहिए,और ग्रामीण जनता को यह आस्वस्थ करना चाहिए की आप विकास के साथ रहे विनाशकारी शक्तियों के साथ नहीं,,,
बैतूल के जिला अस्पताल में लगी लाखों की दो लिफ्ट मरीजों की सुविधा के लिए लेकिन यह लिफ्ट पूरी तरह पिक दान बन चुकी है जबकि प्रबंधन द्वारा लिफ्ट के पास गार्ड के रहने की भी सुविधा दी गई है लेकिन गार्ड लापता है तो स्वाभाविक बात है लिफ्ट तो कूड़ा दान बनेगी।
Video 17
*दिनांक 27/09/26 दिन रविवार आज के प्रातः कालीन आरती दर्शन! जय श्री राम जय हनुमान 🌸🙇🏼🚩*
सेवा संकल्प अभियान: जल जन सेवा यात्रा का बैतूल आगमन पर भव्य स्वागत

---

राइडर्स ने केंद्रीय योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद, पीएम आवास, आयुष्मान, उज्ज्वला सहित योजनाओं से आए बदलावों की साझा की जानकारी

बैतूल:--सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘जल जन सेवा यात्रा’ के रूट क्रमांक-1 एवं रूट क्रमांक-6 के राइडर्स का बैतूल जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान राइडर्स ने जिले के केंद्रीय योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया और पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

 

देसली में जनजातीय लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत

       राइडर्स ने भीमपुर जनपद के ग्राम देसली पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। यहां लगभग 30 जनजातीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक कोरकू जनजातीय लोकनृत्य ‘गदली सुसुन’ की आकर्षक प्रस्तुति देकर राइडर्स का स्वागत किया गया। जनजातीय कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की प्रस्तुति ने यात्रा दल को विशेष रूप से आकर्षित किया।
Video 20
*दिनांक 26/09/26 दिन शनिवार आज के संध्या कालीन आरती दर्शन!* *जय श्री राम जय हनुमान 🌸🙇🏼🚩*
बैतूल: जेएच कॉलेज में 17 वर्षीय छात्रा अचानक हुई बेहोश, अस्पताल में मौत, परिजनों ने तेज DJ साउंड को बताया वजह, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई, दिल की बीमारी के चलते बचपन में हुआ था ऑपरेशन

बैतूल:- जेएच कॉलेज में शुक्रवार रात एक 17 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। छात्रा कॉलेज परिसर में बेहोश हो गई थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

मृतका की पहचान प्रतीक्षा पिता नितेश वर्मा उम्र 17 वर्ष, निवासी सुहागपुर ढाना, थाना शाहपुर के रूप में हुई है। प्रतीक्षा वर्तमान में बैतूल के विकास नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह जेएच कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान छात्रा अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में बज रहे तेज DJ साउंड के कारण छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हुई। हालांकि, छात्रा की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल छात्रा का शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। DJ साउंड की भी जांच की जाएगी। यदि निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में DJ बजाया जाना सामने आता है तो जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिसने बचपन मे ये खाया क्या अभी भी खाया है
कमेंट करके बताओ स्वाद में क्या फर्क है
<nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookviralpost nis:value=fecbookviralpost nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betulnews nis:value=betulnews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=belulwale nis:value=belulwale nis:enabled=true nis:link/>
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर