🚨 महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! 181 दोपहिया वाहन सीज, 790 का चालान
महराजगंज में यातायात माह के तहत पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। महज एक दिन में 2,458 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर 181 दोपहिया वाहन सीज और 790 वाहनों का चालान किया गया।
स्कूल आने-जाने वाले नाबालिग वाहन चालकों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और खुद भी हेलमेट सहित यातायात नियमों का पालन करें।
⚠️ सावधान! यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी।
पूरी खबरों के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #MaharajganjPolice #TrafficMonth2026 #BreakingNews #Maharajganj #UPPolice #RoadSafety #TrafficRules #HelmetCompulsory #महराजगंज #यातायातमाह #सड़कसुरक्षा