🚨 महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी
फरेंदा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर महराजगंज पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना फरेंदा परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने महिलाओं, बालिकाओं, ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और अन्य महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही 1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का संदेश—अब हर महिला होगी जागरूक और सशक्त।
📢 अन्य खबरों के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#MissionShakti #MissionShaktiPhase6 #Maharajganj #Farenda #MaharajganjPolice #ShaktiMohanAwasthi #DeepikshaVerma #WomenSafety #महिला_सशक्तिकरण #महिला_सुरक्षा #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #UPPolice #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Nov 2, 2026