🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ | फरेंदा में दो बाइकों की भिड़ंत, PET परीक्षा देकर लौट रहे युवक व युवती घायल!
📍 फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया के पूरब परसिया बुजुर्ग गेट के सामने फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
➡️ हादसे में खजनी निवासी बाइक सवार युवक के बाएं पैर में चोट आई वहीं युवती को भी हल्की फुल्की चोट आई हैं
➡️ युवक एवं युवती PET परीक्षा में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
➡️ स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
➡️ अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।
दूसरा बाइक सवार पास के ही किसी गाँव का बताया जा रहा है,
गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
📢 सड़क पर सावधानी बरतें, आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
अन्य खबरों के लिए बने रहें – पब्लिक महराजगंज न्यूज़ पर
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #RoadAccident #BikeAccident #PETExam #UPNews #MaharajganjNews #Khajani #RoadSafety #LatestNews #ViralNews #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Nov 2, 2026