कुलपहाड़: बेलाताल में जर्जर पुल दे रहा हादसे को न्योता, कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर अंग्रेजों के जमाने में बना पुल
कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर अंग्रेजों के जमाने में बना पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। लगातार बारिश से बेलासागर तालाब ओवरफ्लो होने पर पुल के नीचे से तेज बहाव में पानी निकल रहा है। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। अंतरप्रांतीय मार्ग होने के कारण पुल से हर मिनट 40 से अधिक वाहन गुजरते।