कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला टास्क फोर्स द्वारा निरंतर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिवपुरी शहर में मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर यातायात थाने की अभिरक्षा में रखे गए हैं।
खनिजों के अवैध परिवहन व खनन के कुल 08 प्रकरणों में ₹18.96 लाख से अधिक की भारी अर्थशास्ति अधिरोपित की गई है, जिसमें से ₹11.44 लाख से अधिक की राशि शासकीय कोष में जमा कराई जा चुकी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्राकृतिक व शासकीय संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
45 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026