कन्नौज: शहर के जोड़ी नाथ मंदिर व नई बस्ती मोहल्ले में दुर्गा महोत्सव का आयोजन, संध्याकालीन महा आरती में भक्तों की दिखी भीड़
शहर के सफदरगंज मोहल्ले में स्थित जोड़ी नाथ मंदिर व नई बस्ती में दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दुर्गा महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार देर शाम करीब 8:00 बजे संध्या कालीन महा आरती का आयोजन किया गया,जिसमें भक्तों की भीड़ देखने को मिली, नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है।