कन्नौज: नीलू यादव ने दूसरी बार पॉक्सो कोर्ट में किया सरेंडर, देखें पूरा मामला
नवाब सिंह यादव रेप कांड मामले में सह आरोपी छोटे भाई नीलू यादव ने जिला न्यायालय में गुपचुप तरीके से पहुंचकर पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर किया है। जनपद कन्नौज में चर्चित नाबालिक से दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव के छोटे भाई ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उनको जिला कारागार भेज दिया गया है।