कन्नौज: सहजापुर गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजापुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर चालक ने बाइक सवार चालक को मारी टक्कर,जिसमें बाइक सवार चालक बुरी तरह से घायल हो गया,घायल चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि गुरूवार दोपहर लगभग 3:30 पर उसकी बाइक में पीछे से लोडर चालक ने टक्कर मार दी,जिसमें वह घायल हो गया,घायल को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहा घायल का उपचार हुआ।