कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के लगभग 36 स्थानों पर सजाए गए दुर्गा पंडाल, शहर में कई जगह निकाली गई कलश यात्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए नवरात्र को लेकर लगभग 36 पंडालों में दुर्गा स्थापना की गई, 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्र कार्यक्रम होंगे, जिसको लेकर आज गुरुवार दोहपर लगभग 1 बजे कई पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें महिलाओं के द्वारा कलश को अपने सिर पर रखकर शहर में भ्रमण किया गया, वहीं कलश यात्रा में सदर कोतवाली पुलिस बल भी तैनात दिखाई दी।