कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति के 5वें चरण से जुड़ी बैठक का आयोजन हुआ
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अन्तर्गत वार्ड, व ग्राम पंचायत स्तर पर सप्ताह में एक दिन आयोजन किया जायेगा, जिसमें बीट, पुलिस, लेखपाल, सचिव, रोजगार सेवक, ए0एन0एम0, आशा आदि के द्वारा अभियान चलाए जाएंगे और जागरूकता बढ़ेगी।