बिहार चुनाव 2025 में ओवैसी ने चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपना जनता पार्टी के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) बनाया था।
सीट बंटवारे में AIMIM को 35, ASP को 25 और AJP को 4 सीटें मिली थीं। नतीजा आया तो ओवैसी की पार्टी ने 5 सीटें जीत लीं,लेकिन चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टियां खाता तक नहीं खोल सकीं।
अब सबसे बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश को लेकर है। क्या बिहार का राजनीतिक प्रयोग यूपी में भी दोहराया जाएगा? क्या चंद्रशेखर आजाद की राजनीतिक ताकत इस गठबंधन से बढ़ेगी या उनकी पार्टी का इस्तेमाल केवल AIMIM के विस्तार के लिए होगा?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोजगार,शिक्षा,विकास,सामाजिक न्याय और संविधान जैसे मुद्दों पर भी जवाब देना होगा। एक और गंभीर सवाल है!
क्या यह गठबंधन वास्तव में तीनों दलों की राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए बना है या इसके पीछे अलग-अलग दलों के अपने राजनीतिक हित हैं?
बिहार का चुनाव परिणाम एक सबक जरूर है। गठबंधन में सीटें बांटना आसान है, लेकिन जनता का विश्वास हासिल करना अलग बात है।
यूपी में इस गठबंधन की असली परीक्षा चुनावी नतीजों से ही होगी।