गाण्डेय: गांडेय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रताबहियार में मध्याह्न भोजन योजना की कथित गड़बड़ियों पर गंभीर सवाल उठे
Gandey, Giridih | Aug 21, 2026
गांडेय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रताबहियार में मध्याह्न भोजन योजना यानी MDM, चावल के स्टॉक और अन्य कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को 12 बजे नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति यानी SMC के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक सह सचिव अजय कुमार सिंह से मामले को लेकर पूछताछ की।