उत्पाद विभाग ने गरही थाना क्षेत्र के महेंग्रो गांव के पास कार्रवाई करते हुए झारखंड से जमुई लाई जा रही 825 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की है। नवादा उत्पाद टीम के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में स्पिरिट लदा पिकअप वाहन भी जब्त किया गया, जबकि चालक फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के अनुसार, मंगलवार की रात 9 बजे के करीब गुप्त सूचना पर करवाई की गई।