कृषि विपणन बोर्ड के एडवाइजर नरेंद्र ठाकुर का चंबा दौरा, एपीएमसी की गतिविधियों पर की चर्चा
एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन, कृषि विपणन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चंबा।
हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के एडवाइजर श्री नरेंद्र ठाकुर ने शनिवार को चंबा का दौरा किया। इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने एपीएमसी चंबा की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यों और कृषि विपणन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान कृषि विपणन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। दोनों के बीच कृषि विपणन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, किसानों से जुड़े विषयों तथा एपीएमसी के कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि श्री नरेंद्र ठाकुर का व्यक्तित्व बेहद सरल, शालीन और मृदुभाषी है। उनसे मुलाकात करना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों और बागवानों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ललित ठाकुर ने नरेंद्र ठाकुर के चंबा आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद और विचार-विमर्श से कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के किसानों और बागवानों के हितों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
Dharwala, Chamba | Nov 21, 2026