बड़गांव: हुंकार रैली में उदयपुर के कर्मचारियों की सशक्त भागीदारी, जयपुर में आयोजन में हुए शामिल
भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित हुंकार रैली में प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। रैली में उदयपुर जिले के कर्मचारियों ने भी सशक्त भागीदारी निभाई।प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह राव के नेतृत्व में रैली में सम्मिलित होकर अपनी विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।