बड़गांव: उदयपुर में मेवाड़ के गीतऋषि पं. विश्वेश्वर शर्मा के सम्मान में कवि सम्मेलन, डॉ. विष्णु सक्सेना होंगे सम्मानित
पंडित विश्वेश्वर शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के तत्वावधान में पंडित विश्वेश्वर शर्मा गीत सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य कवि-सम्मेलन भी आयोजित होगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष के गीत सम्मान से देश के प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को सम्मानित किया जाएगा।