बड़गांव: अरावली बचाने के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरे, टाउनहॉल से मोहता पार्क तक निकाली पैदल रैली
अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को उदयपुर में ‘अरावली बचाओ’ अभियान के तहत पैदल रैली निकाली। दोपहर करीब 12 बजे टाउन हॉल स्थित नगर निगम परिसर से शुरू हुई रैली अश्वनी बाजार, हाथीपोल होते हुए चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क तक पहुंची। शहर व देहात कांग्रेस के संयुक्त आयोजन में रैली निकाली गई।