समाहरणालय सभागार में मंगलवार को कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से लगभग 7:00 बजे संध्या में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। समीक्षा में पाया गया कि जिले में निर्धारित 1360 योजनाओं के विरुद्ध मात्र 385 योजनाओं की ही पोर्टल पर इंट्री हुई है।