शिवपुरी नगर: पहलगाम में आतंकियों द्वारा भारतीयों की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने माधव चौक पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नागरिकों की याद में भीम आर्मी शिवपुरी ने माधव चौक पर आज गुरूवार को शाम 8 बजे केंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में आतंकी घटना की निंदा की, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसमे बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए।