शिवपुरी नगर: पड़ोरा में मजदूरी के पैसे मांगने पर पति-पत्नी पर 10-15 लोगों ने किया हमला
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़ोरा के रहने वाले कन्हैया आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव का ही ठेकेदार उसके बड़े भाई के बेटे लक्ष्मण आदिवासी को मजदूरी के लिए ले गया था। जहां उसने मजदूरी के पैसे नही दिए। बीते रोज पूर्व उन्होंने मजदूरी के पैसे मांगे तो रात 8 बजे 10-15 लोगो ने उसकी एवं उसकी पत्नि के साथ जमकर मारपीट कर दी।