शिवपुरी नगर: पड़ोरा से शिवपुरी प्रशिक्षण के लिए आ रहे शिक्षकों की बाइक कुत्ते के आगे आने से फिसली, दो घायल
मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़ोरा के रहने वाले शासकीय शिक्षक कैलाश नारायण लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की वह शिक्षक साथी कैलाश प्रसाद के साथ बाइक से शिवपुरी में प्रशिक्षण में आ रहे थे। तभी बरोदी के पास उनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।