शिवपुरी नगर: कोटा नाका और दिघोदी के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में युवक जंगल की आग में गिरकर घायल
जाखनोद गांव के रहने वाले गजेंद्र गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया उसके मामा अशोक गिरी गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी खेरौना समूह का काम करते हैं। जो बाइक से कोलारस से खरई समूह के काम से गए हुए थे जहां से वह अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी कोटा नाका और दिघोदी के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे हादसे में वह जंगल में लग रही आग में जाकर गिर गए।